कलेक्ट्रेट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

कलेक्ट्रेट का  जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

प्रकाश प्रभाव न्यूज़


कौशाम्बी 30/04/2022


रिपोर्ट मुकेश कुमार


कलेक्ट्रेट का  जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण


कौशाम्बी  जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर उनके द्वारा कलेक्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिए।  जिलाधिकारी ने साफ, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, कलेक्ट्रेट में हो अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति आदि का निरीक्षण किए। 

उन्होंने नाजिर को  कलेक्ट्रेट में विभिन्न स्थानों पर धूम्रपान निषेध एवं धूम्रपान करने वालों से जुर्माना वसूले जाने का निर्देश देते हुए कहा कि धूम्रपान करने वालों से जुर्माना वसूला जाए।

उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर विद्युत वायरिंग नहीं है।  उन सभी स्थानों पर वायरिंग शीघ्र कराया जाय। उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को ब्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिये।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *