कालेबीर बाबा मन्दिर प्रांगण में बही श्रीराम कथा की संगीतमय पावन गंगा

PPN NEWS
कालेबीर बाबा मन्दिर प्रांगण में बही श्रीराम कथा की संगीतमय पावन गंगा
मोहनलालगज।
शशांक मिश्रा
श्री कालेवीर बाबा मंदिर सेवादार समिति एवं श्री बालाजी सेवा समिति मोहनलालगंज के तत्वाधान में श्री कालेवीर बाबा मन्दिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन आज कथा व्यास श्री मारुति नंदन महाराज ने दक्ष यज्ञ विध्वंस, पार्वती जन्म और तपस्या, शिव जी द्वारा कामदेव को भस्म किया जाना तथा शिव विवाह की मनमोहक कथा का रसपान सभी उपस्थित भक्त जनों को कराया।
कथा व्यास श्री मारुति नंदन महाराज ने बाबा तुलसी रचित चौपाई सतीं मरत हरि सन बरू मांगा, जनम जनम सिव पद अनुरागा। तेहि कारन हिमगिरि गृह जाई, जनमीं पारबती तनु पाई, का मधुर गायन करते हुये पार्वती जन्म कथा का मनमोहक वर्णन किया।
देवताओं के आग्रह पर कामदेव द्वारा शिव तपस्या भंग किया जाना तथा शिव जी द्वारा काम देव को भस्म किये जाने की कथा सुनाते हुये बाबा तुलसी रचित निम्न चौपाई का संगीतमय मधुर गायन करके भक्त जनों को आनन्दित कर दिया।
तब सिवँ तीसर नयन उघारा, चितवत काम भयउ जरि छारा तथा शिव विवाह से सम्बन्धित-
पानि ग्रहन जब कीन्ह महेसा; हियँ हरषे तब सकल सुरेसा, गाते हुये शिव विवाह का मनमोहक वर्णन किया।
इस असवर पर कथा संयोजक स्वामी कृष्णा नन्द, प्रबन्धक देवेन्द्र पाण्डेय, कोषाध्यक्ष विजय द्विवेदी ( लल्लू दादा), उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला, शिक्षक हरि गोविन्द मिश्र, देवी शंकर त्रिवेदी, अजय शुक्ला तथा समाजसेवी राज कुमार अवस्थी एवं कमलेश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भक्त जन उपस्थित थे।
Comments