विकास खंड सांगीपुर के ननौती गाँव में श्रीमद् भागवत कथा हेतु निकली भब्य कलश यात्रा
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 24 March, 2021 16:52
- 444

प्रतापगढ
24.03.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
विकास खंड सांगीपुर के ननौती गांव में श्रीमद् भागवतकथा हेतु निकली भव्य कलश यात्रा
प्रतापगढ़ जनपद के विकासखंड सांगीपुर के ग्राम ननौती ( *पूरे* *भोला पांडे* ) में राज कुमार तिवारी उर्फ राज तिवारी के आयोजकत्व में 24 मार्च से 30 मार्च 2021 तक चलने वाली *श्रीमद् भागवतकथा* *ज्ञानयज्ञ* हेतु तीर्थराज प्रयाग की पावन धरती से पधारे *कथाव्यास* *आचार्य* *देवव्रत जी महाराज* की अगुवाई में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
श्रीमद् भागवत कथा हेतु प्रचार प्रसार की दृष्टि से गाजे बाजे के साथ निकाली गई *भव्य कलश* *यात्रा* में जुटी भारी भीड़ से मुख्य आयोजक राजकुमार तिवारी उर्फ *राज तिवारी* एवं मुख्य यजमान उनकी *माता* *श्रीमती कलावती तिवारी* सहित परिवारीजन एवं आयोजक मंडल उत्साहित है।उल्लेखनीय है कि 24 मार्च से 30 मार्च तक चलने वाली सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन के बाद 31 मार्च 2021 को *पूर्णाहुति एवं हवन यज्ञ* तथा 1 अप्रैल 2021 दिन (गुरुवार) को *विशाल* *ब्रह्मभोज के महाप्रसाद* का आयोजन किया गया है।मुख्य आयोजक *राज* *तिवारी* एवं वरिष्ठ अधिवक्ता *परशुराम* *उपाध्याय सुमन* ने क्षेत्र के धर्मनिष्ठ भक्तों से अनुरोध किया है कि वे भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा को श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
Comments