कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का फूंका पुतला।

ब्रेकिंग फतेहपुर
फतेहपुर- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी का फूंका पुतला। राहुल गांधी,प्रियंका को हाथरस जाने से रोकने के विरोध में फूंका पुतला। सीएम योगी के पुतला दहन के समय मूकदर्शक बनी रही पुलिस। एसपी आवास के पास बुलेट चौराहे पर फूंका पुतला। सीएम के पुतला दहन के बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दर्ज की एफआईआर।*
*फतेहपुर- रेप पीड़िता को मिली जान से मारने की धमकी। मुकदमे में सुलह न करने पर आरोपी ने दी धमकी। फौजी समेत उसके तीन साथियों पर है रेप और छेड़खानी के दो-अलग-अलग केस। दोनो केस में मुख्य आरोपी की नही हुई अभी तक गिरफ्तारी। धमकी से सहमी पीड़िता ने एसपी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार। एसपी ने कहा सीबीसीआईडी में ट्रांसफर हो चुका है दुष्कर्म का केस।*
*फतेहपुर- केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने किया संसदीय क्षेत्र का दौरा। हाथरस कांड पर प्रियंका गांधी के बयान पर किया कटाक्ष। कहा- जनता ने कांग्रेस को नकारा तो अब उन्हें कुछ तो मुद्दा चाहिए। योगी सरकार पूरी गंभीरता से कर रही है कार्यवाई- साध्वी।
*फतेहपुर- अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर। हादसे में एक कि मौत, एक घायल। घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती। खागा कोतवाली के बाईपास स्तिथ साईं ढाबा के पास की घटना।*
फतेहपुर- देर रात पेट्रोल पंप पर कार सवार दबंगो की गुंडागर्दी। ट्रक मालिक और चालक को बेरहमी से पीटा। बिना इंडिकेटर दिए ट्रक मोड़ने पर पीटा। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। हुसेनगंज थाना क्षेत्र के RKBK पेट्रोल पंप का मामला।
फतेहपुर- नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा। पॉक्सो कोर्ट प्रथम रविकांत की अदालत ने सुनाई सज़ा। थरियांव थाना क्षेत्र में 29 मई 2017 को आरोपी ने नाबालिग से किया था रेप।
फतेहपुर- कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला किशोरी का शव। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मलवा थाना क्षेत्र के दावतपुर गांव का मामला।
फतेहपुर- बहू की हत्या में पति समेत आठ लोगों को सजा। कोर्ट ने पति, बहन और बहनोई को 10-10 साल की सुनाई सज़ा। सास-ससुर समेत परिवार के 5 सदस्यों को 7-7 साल की सज़ा। फास्ट ट्रैक कोर्ट अर्पणा त्रिपाठी की अदालत ने सुनाया फैसला। 20 फरवरी 2016 को दहेज के खातिर बहु को जिंदा जलाकर की थी हत्या। ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव का मामला।
Comments