मूरतगंज मंडल मे कैबिनेट मंत्री ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बैठक की

PPN NEWS
कौशांबी
मूरतगंज मंडल मे कैबिनेट मंत्री ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बैठक की
यूपी के कौशांबी में आज सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का आगमन हुआ। उन्होंने चायल विधानसभा के मूरतगंज मे स्थित चिरौंजी लाल गेस्ट हाउस में जिले एवं मंडल के पदाधिकारियों के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों पर बैठक किया।
इसके बाद वह मीडिया से रूबरू हुए मीडिया कर्मियों ने बसपा सुप्रीमो मायावती के ट्वीट पर उनसे सवाल किया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सौहार्द पूर्ण वातावरण का दौर चल रहा है। किसानों के साथ हमेशा सौहार्द का व्यवहार किया गया है।
दिल्ली में कटीले तार उन राष्ट्र द्रोहियों के लिए है, जिन लोगों ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर पहुंचकर तिरंगे का अपमान किया और एक वर्ग विशेष का झंडा लगाकर कहीं ना कहीं हमारे राष्ट्रीय पर्व को कलंकित करने का काम किया है। ऐसे राष्ट्र द्रोहियों के लिए कटीले तार हैं ना कि किसानों के लिए हैं। इसलिए बहन मायावती जी को सद्बुद्धि आए। उसे गलत प्रसारित ना करें।
26 जनवरी को लाल किले पर झंडा फहराने वालों के लिए कठोर कार्रवाई की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद आने का मकसद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करना था। मंडल के पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्ष के साथ मिलकर बैठक की गई।
जिसमे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर चर्चा की गई।बैठक मे चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी जिला महामंत्री दीप चन्द्र दिवाकर मंडल अध्यक्ष मनोज शुक्ला.राममिलन चौधरी उमेश केशरवानी महामंत्री उपेन्द्र द्विवेदी मिडिया प्रभारी विराट गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments