जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) का पट्टी विधान सभा क्षेत्र में किया गया विस्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 8 November, 2020 10:39
- 688

प्रतापगढ
08.11.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) का पट्टी विधानसभा में किया गयक विस्तार
मिशन 2022 के तहत् हो रहा जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) का विस्तार । जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी द्वारा पट्टी विधानसभा के नगर स्थित कार्यालय पर मिशन 2022 के तहत लोगों को पार्टी विस्तार करते हुए जोड़ा गया । पट्टी विधानसभा के अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज एवं जिला अध्यक्ष राम अचल वर्मा और युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी की सहमति एवं निर्देश पर कार्यालय पर पट्टी विधानसभा में पार्टी का विस्तार करते हुए सूर्य नारायण पाण्डेय को ब्लॉक आसपुर देवसरा का प्रधान महासचिव, अवनीश पाण्डेय एवं शिवशरण हरिजन को पट्टी विधानसभा कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी एवं विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक शुक्ल, प्रधान महासचिव अमित चौरसिया, पट्टी ब्लॉक के अध्यक्ष मारूफ खान, प्रधान महासचिव विकास तिवारी, जिला उप सचिव विपिन पांडेय एवं उपाध्यक्ष मोसिम खान ने उक्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा।
Comments