महिला की हत्या के मामले में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 21 October, 2020 18:26
- 562

प्रतापगढ
21.10.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
महिला की हत्या के मामले में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 06.10.2020 को थानाक्षेत्र पट्टी के ग्राम रामपुर बेला में तालाब के किनारे गांव की ही एक महिला का शव पाया गया। जिसके सम्बन्ध में मृतका के पति की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 281/20 धारा 302, 201 भादवि का अभियोग बनाम 02 नफर अभियुक्त पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर किये जा रहे प्रयास के क्रम में आदि दिनांक 21.10.2020 को प्रभारी निरीक्षक पट्टी नरेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र पट्टी के कलहूगंज बाजार से उक्त अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 01. यमुना प्रसाद जायसवाल 02. भागीरथ जायसवाल पुत्रगण स्व0 नन्हकू राम जायसवाल नि0गण रामपुर बेला थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि घरेलू कलह के कारण हम लोग कंचन (मृतका) से तंग आ गये थे, इसी कारण हम दोनो ने मिलकर पत्थर से उसके सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दी व शव को तालाब में फेेंक दिया था।
Comments