जयंत्री देवी के निधन पर प्रमोद व मोना समेत प्रबुद्धजनो ने जताया शोक
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 5 February, 2021 18:36
- 459

प्रतापगढ
05.02.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
जयंत्री देवी के निधन पर प्रमोद व मोना समेत प्रबुद्धजनों ने जताया शोक
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज क्षेत्र के चकौड़िया अझारा निवासी पूर्व प्रवक्ता पं. रामफेर पाण्डेय मानसमराल की धर्मपत्नी समाजसेविका जयंत्री देवी 84 के आकस्मिक निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने जयंत्री देवी के निधन पर दुख जताया। वहीं चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने भी पं. रामफेर पाण्डेय के आवास पहुंचकर संवेदना जताई। इसके अलावा साहित्यकार विशालमूर्ति मिश्र, प्रकाशचंद्र मिश्र, विनय शुक्ल, पूर्व प्रमुख सूबेदार सिंह, राकेश पाण्डेय, अमर बहादुर सिंह, डा. शक्तिधर नाथ पाण्डेय, सभासद अनिल पाण्डेय, डा. शिवमूर्ति शास्त्री, प्राचार्य सुनील शुक्ल, डा. वीरेन्द्र मिश्र, दयाशंकर पाण्डेय आदि ने भी जयंत्री देवी के निधन पर संवेदना प्रकट की है। वहीं लेखपाल संघ की बैठक मे भी संघ के संरक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय की मां जयंत्री के निधन पर शोक जताया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी व संचालन उपाध्यक्ष केके सरोज ने किया। इस मौके पर आरके रामलोचन त्रिपाठी, अमरनाथ सरोज, रामबिहारी मिश्र, राकेशकांत मिश्र, आदि लोग मौजूद रहे।
Comments