जन्मदिन पर याद किये गये पूर्व थाना प्रभारी
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 14 November, 2020 11:56
- 560

प्रतापगढ़
14. 11. 2020
रिपोर्ट --मो. हसनैन हाशमी
जन्मदिन पर याद किये गये पूर्व थाना प्रभारी
प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के बिहार बाजार वासियो ने सकरदहा मोड़ पर पुलिस बूथ का निर्माण कराने वाले पूर्व थानाध्यक्ष के जन्मदिन पर उन्हें याद किया जा रहा हैं बाघराय के पूर्व थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह यादव के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। बाघराय थाने के पूर्व प्रभारी रविन्द्र सिंह यादव ने क्षेत्रीय प्रधानों की मदद से एक बूथ का निर्माण कराकर क्षेत्र में शांति कायम रहने के लिए व्यवस्था की थी। जो अब एक मिसाल कायम कर रहा है। जहां पर बाजार वासियों को आने जाने में भय का सामना करना पड़ रहा था वहीं बाघराय थाना क्षेत्र के शकरदहा मोड़ बिहार में पुलिस बूथ का निर्माण कराकर लोगों के दिल और दिमाग से डर को हटाने का कार्य किया हैं जो आज उनके जन्म दिन पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं। बाजार वासियो ने पूर्व थाना प्रभारी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
Comments