विकासखंड संडवा चंद्रिका के बीआरसी केंद्र में आयोजित हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम

विकासखंड संडवा चंद्रिका के बीआरसी केंद्र में आयोजित हुआ जन जागरूकता कार्यक्रम

प्रतापगढ 




12.05.2022




रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी




विकास खण्ड सण्ड़वा चन्द्रिका के बीआरसी केन्द्र में आयोजित हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम




प्रतापगढ़। राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन सिंह बुधवार 11 मई 2022 को प्रतापगढ़ पहुंची। उन्होंने विकास खण्ड सण्ड़वा चन्द्रिका के बीआरसी केन्द्र में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान महिला आयोग की सदस्या ने उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति फेज-4 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना संचालित है। सुमन सिंह ने आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने तथा कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाये जाने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी।लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में भी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित महिलाओं को वैवाहिक विवादों के समाधान हेतु दिनांक 14 मई 2022 को आयोजित होने वाली प्री-लिटिगेशन विशेष लोक अदालत सहित अन्य विधिक जानकारी दी गयी। जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा, संरक्षण अधिकारी अभय कुमार शुक्ला, महिला कल्याण अधिकारी जया यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।सुमन सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई महिला अगर शिकायत लेकर थाने में जाती है तो पूरी गम्भीरता के साथ महिलाओं की शिकायतों को सुनते हुये आवश्यक कार्यवाही करते हुये शिकायकर्ता को संतुष्ट किया जाये।पीडि़त महिलाओं को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाये। पीडि़त महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *