जलवायु मित्र ग्राम पंचायत प्रतियोगिता हेतु 29 मई तक करें आयोजित
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 24 May, 2022 22:40
- 617

प्रतापगढ
24.05.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
जलवायु मित्र ग्राम पंचायत प्रतियोगिता हेतु 29 मई तक करें आयोजित
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया है कि पर्यावरण वन एवं जलवायु विभाग द्वारा जलवायु परिवर्तन के शमन एवं अनुकूलन सम्बन्धी कार्यो की गति प्रदान किये जाने के उद्देश्य से ‘‘उत्तर प्रदेश क्लाइमेट चेंज ऐक्शन प्लान’’ का निरूपण एवं क्रियान्वयन का कार्य किया जा रहा है। जलवायु सम्बन्धी दूष्प्रभावों को न्यून किये जाने हेतु ग्राम पंचायतों की अग्रणी भूमिका होगी। जिसके दृष्टिगत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के स्तर से सम्पूर्ण प्रदेश के अन्तर्गत जलवायु परिवर्तन कार्यो को ग्राम पंचायतों के स्तर पर प्रारम्भ कराये जाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है। उन्होने बताया है कि जलवायु परिवर्तन के शमन एवं अनुकूलन सम्बन्धी उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को चिन्हित किये जाने के उद्देश्य से ‘‘जलवायु मित्र ग्राम पंचायत प्रतियोगिता-2022’’ आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत जलवायु परिवर्तन की दृष्टि से जनपद में एक-एक जलवायु मित्र ग्राम पंचायत का चयन किया जायेगा तथा इन चयनित ग्राम पंचायतों को ‘‘क्लाइमेट स्मार्ट’’ ग्राम पंचायतों के रूप में विकसित किये जाने हेतु वृहद कार्ययोजना निरूपित करायी जायेगी। चयनित ग्राम पंचायतों को राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया जाना प्रस्तावित है। जलवायु मित्र ग्राम पंचायत प्रतियोगिता-2022 का आयोजन आनलाइन के माध्यम से आयोजित करायी जा रही है जिसकी अन्तिम तिथि 29 मई 2022 है। प्रतियोगिता हेतु ग्राम पंचायतों द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र भरे जा रहे है। जलवायु मित्र ग्राम पंचायत प्रतियोगिता 2022 हेतु वेबसाइट https://upccce.org/csv पर आवेदन कर सकते है।
Comments