जिलाधिकारी ने वृहद गौ संरक्षण केंद्र मलाका का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने वृहद गौ संरक्षण केंद्र मलाका का किया औचक निरीक्षण

प्रकाश प्रभाव न्यूज़

कौशाम्बी। जून 23, 2020

रिपोर्ट- मिथलेश कुमार (मोनू साहू)

जिलाधिकारी ने वृहद गौ संरक्षण केंद्र मलाका का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने गौ संरक्षण केंद्र निरीक्षण के दौरान पीपल के वृक्ष का किया वृक्षारोप


कौशाम्बी। डीएम ने गौ संरक्षण केंद्र में कंपोस्ट खाद बनाने हेतु पिट निर्माण कराये जाने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया।बता दें कि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा आज 23 जून मंगलवार को मूरतगंज ब्लॉक के वृहद गौ संरक्षण केंद्र मलाका का निरीक्षण किया एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।डीएम कौशाम्बी ने सड़क के उस पार स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र की खाली जमीन पर को चारागाह के रूप में विकसित किए जाने का निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को दिया।डीएम ने वृहद गौ संरक्षण केंद्र में कंपोस्ट खाद बनाने हेतु पिट का निर्माण कराए जाने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया।

उन्होंने वहां पर बनने वाली कंपोस्ट खाद को अन्य विभागों  से समन्वय स्थापित कर उसका उपयोग किए जाने तथा उससे मिलने वाली आय को गौ संरक्षण केंद्र की व्यवस्था में लगाए जाने हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गौ संरक्षण केंद्र में इस समय लगभग 300 से अधिक गौवंश संरक्षित हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी ने यह भी कहा कि गौ संरक्षण केंद्र पर विद्युत की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इस पर डीएम कौशाम्बी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु एस्टीमेट बना कर दिए जाने का निर्देश दिया और अधिशासी अभियंता विद्युत को यह भी निर्देशित किया कि सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए पोषण केंद्र में विद्युत की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करा ली जाए।उन्होंने गौ संरक्षण केंद्र पर चारा पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए सख्त आदेश दिया। डीएम ने कहा कि पशुओं के लिए हरे चारे की भी व्यवस्था अनिवार्य रूप से रहे। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गौ संरक्षण केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में भूसे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया जिससे कि चारे की किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।उन्होंने गौ संरक्षण केंद्र में संरक्षित गोवंश का नियमित रूप से टीका कराए जाने एवं नियमित रूप से उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराए जाने के लिए कहा।डीएम ने बृहद गो संरक्षण केंद्र की व्यवस्था को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की । साथ ही साथ यह भी कहा कि अन्य गौ संरक्षण केंद्रों पर भी इसी तरह की व्यवस्था सुनिश्चित रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गौ संरक्षण केंद्र पर पीपल के पेड़ का रोपित किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी इंद्र सेन सिंह , मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वीपी पाठक एवं प्रभागीय वन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *