विजय सिंह पटेल ने अपना पर्चा वापस कर काजी वामिक का किया समर्थन

विजय सिंह पटेल ने अपना पर्चा वापस कर काजी वामिक का किया समर्थन

प्रकाश प्रभाव न्यूज

कौशाम्बी। 21/04/21

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)


जिला पंचायत वार्ड नं-2 से विजय सिंह पटेल ने अपना पर्चा वापस कर काजी वामिक का किया समर्थन

- बसपा समर्थित प्रत्याशी काज़ी वामिक को समर्थन देने का किया एलान 

कौशाम्बी। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड नं - 2 से विजय सिंह पटेल ने नामांकन किया था, जो आज इन्होंने अपना पर्चा वापस करते हुए वार्ड नं - 2 से लड़ रहे बसपा समर्थित प्रत्याशी काजी वामिक को अपना समर्थन देने का एलान किया है।

बताते चले कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड नं - 2 से विजय सिंह पटेल ने नामांकन किया था। आज इन्होंने अपना पर्चा वापस कर लिया है। वार्ड नं - 2 से लड़ रहे बसपा समर्थित प्रत्याशी काज़ी वामिक को अपना समर्थन किया है। 

विजय सिंह पटेल बसपा से सेक्टर महासचिव है, आज इन्होंने प्रयागराज मंडल प्रभारी आमिर काजी और प्रयागराज मंडल प्रभारी रमेश गौतम से मिलकर बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेश का पालन करते हुए काज़ी वामिक को समर्थन की बात कही।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *