जिला मुख्यालय में मनाया गया उत्तर प्रदेश का 71वा स्थापना दिवस व राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह

जिला मुख्यालय में मनाया गया उत्तर प्रदेश का 71वा स्थापना दिवस व राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह

पी पी एन न्यूज

जिला मुख्यालय में मनाया गया उत्तर प्रदेश का 71वा स्थापना दिवस व राष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह


(कमलेन्द्र सिंह)

फ़तेहपुर।

जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गाँधी सभागार कक्ष में डी एम अपूर्वा दुबे व एस पी सतपाल अंतिल की अध्यक्षता में प्रदेश का 71वां स्थापना व बालिका दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक विक्रम सिंह व बिन्दकी विधायक करन सिंह पटेल बतौर मुख्य अतिथि सामिल हुए।

कार्यक्रम का आगाज डी एम अपूर्वा दुबे  एस पी सतपाल अंतिल व विधायक विक्रम सिंह, करन पटेल व मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा वाहन की रैली को हरी झण्डी दिखा रवाना करते हुए किया।

इस दौरान बिन्दकी विधायक करन सिंह पटेल ने कहा की देश मे उत्तर प्रदेश का विशेष स्थान है। क्यों कि भगवान श्री राम, कृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश में ही हुआ है। यहां पर्वत, श्रंखलाओं, खनिज सम्पदा का अकूत खजाना है। देश मे ज्यादातर प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश से हुए और सबसे अधिक आबादी वाला प्रदेश भी है।

मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन पर अधिकारियों द्वारा कोविड 19 के बचाव व सुरक्षा का पालन आम जनता से करवाया गया। जिससे अन्य प्रदेशों की तुलना में प्रदेश में कम मरीज मिले। विक्रम सिंह ने कहा की फ़तेहपुर ऐतिहासिक भूमि है। यहाँ पर महर्षि भर्गमुनि की तपस्थली भिटौरा है। और गंगा यमुना नदियों की पौराणिक रचना हुई परन्तु 21वीं शताब्दी की रफ्तार 30-35 वर्ष में जो नहीं हुई अब 05 वर्षों में हुई। उन्होंने कहा की प्रदेश/केन्द्र की 432 योजनाएं चल रही हैं जिसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े ब्यक्ति को पहुंचाया जा रहा है। हमारी सरकार जैविक खेती को निरन्तर बढ़ावा दे रही है। किसानों को आयोजित कैम्पों, मेलों, गोष्ठियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक जनपद एक उत्त्पाद के माध्यम से जनपद को एक अलग पहचान मिलेगी।

वहीं जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने कहा की उ०प्र० अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है। आज प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। जनपद स्तरीय अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं का पर्याप्त ज्ञान है। जो की सरकार की हर जनकल्याण कारी योजनाओं को आवाम तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। जिससे उत्तर प्रदेश से गरीबी और बेकरी को मिटाया जा सके।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा की हमें अपने कर्तब्यों निर्वहन टीम भावना के साथ करना होगा। तभी उत्तर प्रदेश का विकास सम्भव है। कार्यक्रम के अंत मे युवा कल्याण विभाग द्वारा 6 युवक /महिला मंगल दल को खेल कूद किट, शिक्षा के क्षेत्र में उतकृष्ट कार्य करने वाले 05 अध्यापक/ अध्यापिकाओं को प्रमाण पत्र

माध्यमिक शिक्षा में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र, छात्राओं को पुरस्कार व प्रसस्ति प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर, आत्म निर्भर (निधि ) स्वनिधि योजना के 5 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र आदर्श मिस्त्री रानी मिस्त्री को साल व प्रसस्ति पत्र श्रम विभाग में चिकित्सा सुविधा योजना में 1 लाभार्थी को 3,000 मातृत्व शिशु एवं बालिका योजना में एक लाभार्थी को 39238, निर्माण कामगर मृत्यु विकलांगता में 1 ब्यक्ति को दो लाख 25 हजार रुपये,कन्या विवाह योजना में एक ब्यक्ति को 55,000 रुपये आजीविका मिशन में उत्तकृष्ट कार्य करने वाले 2 संकुल संगठनों के अध्यक्षों को प्रसस्ति पत्र 4 सी आई एफ फण्ड चेक 4 को रिवाल्विंग फंड चेक,4 को सी सी एल फण्ड प्रमाण पत्र, दुग्ध विकास विभाग के एक लाभार्थी को गोकुल योजना के तहत 51 हजार का चेक प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दिया गया।

व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पंजीकृत दल जय माँ सरस्वती नौटंकी पार्टी व सुशील देवी नौटंकी पार्टी प्रयागराज द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारी शशक्तिकरण व उत्तर प्रदेश दिवस पर आवाम को लोक गीत के माध्यम से जागरूक किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व एस पी सतपाल अंतिल ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के सुअवसर पर सरस्वती बाल मन्दिर रघुवंश पुरम की हाई स्कूल की टॉपर छात्रा मानवी द्विवेदी को जिलाधिकारी व हिमांशी विश्वकर्मा को कुछ घण्टों के लिये पुलिस अधीक्षक की कुर्सी पर बिठाया।

जिन्होंने समाज कल्याण, प्रोबेशन, श्रम विभाग की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी हाँसिल की।

जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने बालिका दिवस के सुअवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में जन्मी 12 बच्चियों की माताओं को समुचित देखभाल के लिये बेबी किट का वितरण भी किया।

कार्यक्रम के दौरान कोविड(19)नियमावली अनुपालन का विशेष ध्यान दिया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, एस पी सतपाल अंतिल,सी डी ओ सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी के अलावा सदर विधायक विक्रम सिंह बिन्दकी विधायक करन सिंह पटेल के अलावा जिला स्तरीय सभी अधिकारी व जन प्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *