शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी से इसराफील खान बने उप जिला अध्यक्ष तो वहीं महमूद अहमद बने तहसील अध्यक्ष।

प्रकाश प्रभाव न्यूज
संवाददाता देशराज मौर्य।
शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी से इसराफील खान बने उप जिला अध्यक्ष तो वहीं महमूद अहमद बने तहसील अध्यक्ष।
अमेठी/बाबूगंज गुवावा में स्थित शिव सेना हिंदुस्तान कार्यालय पर आज शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी की मीटिंग संपन्न हुई।जिसमें मंडल अध्यक्ष अयोध्या महेंद्र कुमार गोस्वामी की अध्यक्षता में कुछ लोगों ने सदस्यता भी ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में से इसराफील खान /लाल मोहम्मद पूरे कटारियन भदमर तिलोई अमेठी को शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी की तरफ से उपजिला अध्यक्ष तो वहीं महमूद अहमद/मोहम्मद मजीद पूरे कटारियन भदमर तिलोई अमेठी तिलोई तहसील अध्यक्ष व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच लोगों ने शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मीटिंग में पंचायत चुनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया की पार्टी पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवारों को उतारेगी और लगभग 15 लोग पंचायत चुनाव के लिए अपनी इच्छा भी जाहिर की। मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार गोस्वामी ने मीटिंग में कहा की हमारा उद्देश्य पार्टी को मजबूत बनाना और पार्टी का विस्तार करना है जिसमें विधानसभा स्तर और ब्लॉक स्तर पर पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों का गठन करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार गोस्वामी का कहना है कि पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाना हमारा लक्ष्य है।
Comments