"अन्तर्राष्ट्रीय सदभावना समारोह का आयोजन 15 अक्टूबर को

"अन्तर्राष्ट्रीय सदभावना समारोह का आयोजन 15 अक्टूबर को

प्रतापगढ


13.10.2020


रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी


"अन्तर्राष्ट्रीय सदभावना समारोह" का आयोजन 15 अक्टूबर को


धार्मिक सहिष्णुता और सामाजिक समरसता के प्रतीक पण्डित बद्री प्रसाद पाण्डेय की स्मृति में उनके जन्मदिन पर आगामी 15 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11.30 बजे आनलाइन "अन्तर्राष्ट्रीय सद्भावना समारोह" का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम के संयोजक डा. शक्ति कुमार पाण्डेय ने बताया कि आयोजन में मुख्य अतिथि सद्गुरु श्री रितेश्वर जी महाराज (वृन्दावन) और अतिविशिष्ट अतिथि डा. स्वामी सत्य प्रकाश जी - संस्थापक व्यासा और विश्वा (कनाडा) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. सरजीत सिंह डंग करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. चन्द्र शेखर प्राण - राष्ट्रीय निदेशक, नेहरू युवा केंद्र संगठन; श्री आर. के. पाण्डेय - पूर्व वित्त निदेशक, खाद्य मंत्रालय, भारत सरकार; कैप्टन एस. के. पाण्डेय - पूर्व डीआईजी कारागार उत्तरप्रदेश; डा. विश्वास माण्डलिक - वाइस चांसलर, यूनिवर्सिटी ऑफ योगा; स्वामी परम तेज जी - आर्ट ऑफ लिविंग टीचर, जैन मुनि ऋषि प्रवीण, धर्म गुरु मौलाना हयात उल्लाह साहब, ऐन्टोनिएटा रोजी - इटैलियन योगा टीचर मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि पण्डित बद्री प्रसाद पाण्डेय सामाजिक समरसता, साम्प्रदायिक सद्भाव, धार्मिक सहिष्णुता, राष्ट्रीय एकता और विश्व बंधुत्व के लिए आजीवन कार्य करते रहे। उनकी स्मृति में विगत 32 वर्षों से राष्ट्रीय सद्भावना समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष आनलाइन कार्यक्रम आयोजित होने की वजह से आस्ट्रेलिया, इटली, कनाडा और अमेरिका से भी अतिथिगण भाग ले रहे हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *