सपा की मासिक बैठक में अरविंद सिंह गोप ने की घर घर तिरंगा फहराने की अपील

PPN NEWS
सपा की मासिक बैठक में अरविंद सिंह गोप ने की घर घर तिरंगा फहराने की अपील
लखनऊ।
रिपोर्ट- नवीन वर्मा।
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग में सक्रिय सदस्य बनाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप द्वारा हर बूथ पर 2 सक्रिय सदस्य बनाने के निर्देश दिए गए।
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया।
बैठक में सदस्यता अभियान केे प्रभारी पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह ‘गोप‘ का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने सपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करने और प्रत्येक बूथ पर कम से कम 2 सक्रिय सदस्य बनाने के साथ ही सभी सपा कार्यकर्ताओं से अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों व घरों में 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक घर-घर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील की गई। वहीं जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि सभी विधानसभाओं में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा केे लिए दृढ़ संकल्प लिए जाने केे लिए सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया। साथ ही सदस्यता अभियान को गतिशीलता प्रदान करने के लिए होर्डिंग एवं वाल राइटिंग द्वारा प्रचार-प्रसार कर बूथ एवं सेक्टर स्तर पर अधिक से अधिक कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने के साथ ही प्रत्येक बूथ पर पार्टी केे सक्रिय सदस्य बनाने के लिए कहा। साथ ही दिनांक 07.08.2022 एवं 21.08.2022 को बूथ स्तर पर बी.एल.ओ. के साथ पार्टी के बूथ प्रभारी द्वारा घर-घर जाकर वोटर लिस्ट को अधार कार्ड से जो़ड़ने के कार्यक्रम कोे सफल बनाने के लिए भी कहा।
बैठक में मुख्य रूप से चौ. जगदीप सिंह यादव, पूर्व सांसद सुशीला सरोज, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव, अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महिला जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, सूर्य कुमार सिंह, निर्मल सिंह, रमेश सिंह "रवि" टी०बी० सिंह, राशिद अली, विजय सिंह यादव, फिदा हुसैैन अंसारी, रवि भूषण राजन, नागेन्द्र सिंह यादव, नवनीत सिंह समेत तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments