ईदगाह पर होगा पुलिस का पहरा, अब घरों में ही मनेगी ईद

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। मई 23, 2020
रिपोर्ट- दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
ईदगाह पर होगा पुलिस का पहरा, अब घरों में ही मनेगी ईद
कौशाम्बी। लॉकडाउन के चलते इस बार ईद घर पर ही मनानी पड़ेगी। किसी ने नमाज अदा करने के लिए ईदगाह जाने की कोशिश की तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और एफ आई आर दर्ज कर दी जाएगी। इस बाबत पुलिस अधीक्षक ने सभी सर्किल अफसरों व कोतवालो को दिशा निर्देश दे दिया है। चांद के दीदार होने के बाद ईद का त्यौहार संभव होता है। शनिवार को चांद का दीदार न होने से अब सोमवार को ईद मनाया जाएगा। पहले ईद के दिन सुबह ही ईदगाह गुलजार हो जाया करते थे। मुस्लिम धर्म के लोग वहां जाकर नमाज अदा करते थे। इसके बाद ईदगाह में लगे मेले में मिठाई आदि की खरीदारी की जाती थी। मुबारकबाद देने के लिए पूरे दिन एक दूसरे के घर आने जाने का सिलसिला रहता था। इस बार लॉक डाउन की वजह से यह सब सम्भव नहीं हो पाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि सभी गांव में पुलिस का पहरा रहेगा। इसके लिए सर्किल अफसरों व कोतवालो को निर्देश दे दिया गया है। कोई भी व्यक्ति नमाज पढ़ने ईदगाह नहीं जाएगा। किसी ने मनमानी करने की कोशिश की तो उसे गिरफ्तार कर एफ आई आर दर्ज की जाएगी। ऐसे में साफ है कि ईद घर पर ही मनेगी, मिलने जुलने का काम भी फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ ही करना पड़ेगा। कहीं भी किसी एक स्थान पर गले मिलने के नाम पर भीड़ जुटने को की अनुमति नहीं होगी। भीड़ लगाने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
Comments