सई नदी में मिला महिला का शव, हड़कम्प

सई नदी में मिला महिला का शव, हड़कम्प

प्रतापगढ 



12.06.2022



रिपोर्ट-- मो.हसनैन हाशमी



सई नदी में मिला अज्ञात महिला का शव  , हड़कम्प



प्रतापगढ़।सई नदी में युवती का शव बरामद होने से रविवार को हड़कम्प मच गया। हालाकि शव को पीएम में भेजे जाने तक उसकी पहचान नही हो सकी। सांगीपुर थाना के बाबा घुइसरनाथ धाम के पूरब स्थिति देउम पम्प कैनाल के समीप रविवार को ग्रामीणों ने एक महिला का शव उतराया देखा। सूचना पर सांगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान भी पाये गये है। काफी देर तक मशक्कत के बावजूद भी पुलिस को महिला के शव के पहचान करने में सफलता नही मिली। उसकी उम्र लगभग बत्तीस वर्ष आंकी गयी है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कराकर दोपहर बाद पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। इस बावत एसओ सांगीपुर जीतेन्द्र सिंह का कहना है कि पीएम के लिए शव भेजवाया गया है। मृतका के शव की पहचान कराये जाने के लिए जिले भर के थानो के अलावा आस पास के जिलों की भी पुलिस को सूचना दी गयी। इधर मौके पर जमा भीड़ महिला की हत्या कर शव सई में फेके जाने की चर्चा में दिखे। बता दें कि अभी हाल ही में लालगंज कोतवाली क्षेत्र में भी सई नदी में हत्या का एक युवक का शव फेका गया था। हालाकि शव की पहचान सुल्तानपुर जिले के युवक के रूप में घटना के चार दिन बाद हो गयी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *