प्रधान संघ के नेतृत्व में धूमधाम से की गई ग्राम विकास अधिकारी की विदाई
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 7 October, 2020 18:17
- 699

प्रतापगढ
07.10.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
प्रधान संघ के नेतृत्व में धूमधाम से की गई ग्राम विकास अधिकारी की विदाई
प्रतापगढ जनपद के बाबागंज विकासखंड में विगत कई वर्षों से तैनात ग्राम विकास अधिकारी कृष्णकांत तिवारी 30-09-20 को सेवा निवृत्त हो गए जिनके सम्मान में प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि कुंवर राजवर्धन सिंह के नेतृत्व में विकासखंड बाबा के समस्त प्रधान गणों में प्रधान मालाधर छत्ता कुलदीप पटेल, प्रधान रामनगर अमित कुमार शुक्ला, ग्राम प्रधान पुरैली मखदुमपुर राकेश कुमार दुबेदी ,एवं ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी महारानी दीन सरोज, अतिरिक्त प्रोग्राम अधिकारी गिरीश चंद पाल ,ग्राम विकास अधिकारी उमेश सरोज, धर्मेंद्र कुशवाहा ,,राम प्रताप यादव ,बिजय गौतम,अनिल सरोज ,काशी नाथ वर्मा,,जेएमआई राम जोर पांडेय ने विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन किया अपने उद्घबोधन में श्री राम जोर पांडेय ने कहा की ग्राम विकास अधिकारी कृष्णकांत मिश्रा सरल स्वभाव ,मृदु भाषी, एवं मिलनसार अधिकारी के रूप में अपनी छाप छोड़ गए। इस दौरान पूर्व रिटायर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिरुद्ध प्रताप सिंह का भी माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में प्रधान प्रतिनिधि पुरमयी सुल्तानपुर की आंखें नम हो गई समस्त कर्मचारी नम आंखों से रिटायर्ड अधिकारी को शाल ओढ़ाकर, छड़ी, स्मृति चिन्ह, देकर विदा किए।
Comments