शक के चलते पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, इंदिरा डैम के पास फेंका शव

शक के चलते पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, इंदिरा डैम के पास फेंका शव

शक के चलते पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, इंदिरा डैम के पास फेंका शव

शक के आधार पर पति ने पत्नी की गला दबाकर की निर्मम हत्या।

शव को ठिकाने लगाने के बाद खुद थाने पहुंचकर लिखवाई थी गुमशुदगी।

चिनहट लखनऊ। लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने प्रेम प्रसंग के शक में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को इंदिरा डैम के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मृतिका का शव भी बरामद कर लिया है।

​चिनहट थाना प्रभारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अल्ताफ उर्फ कल्लू, पुत्र मोहम्मद शईद, निवासी शफी नगर रुदौली (बाराबंकी), हाल निवासी रामलीला मैदान के पास (चिनहट, लखनऊ), उम्र करीब 25 वर्ष, ने थाने में अपनी 24 वर्षीय पत्नी यासमीन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जब गुमशुदगी की जांच शुरू की और पति अल्ताफ उर्फ कल्लू से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी का किसी करीबी रिश्तेदार के साथ प्रेम प्रसंग होने का शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलते उसने 4 मई को दोपहर करीब 2:00 बजे गुस्से में आकर यासमीन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

​हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को छिपाने की योजना बनाई। उसने अगली सुबह करीब 5:00 बजे शव को एक बैटरी रिक्शा में लादा और बीबीडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगौर के पास इंदिरा डैम के किनारे फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर बीबीडी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतिका का शव बरामद कर लिया है।

​घटनास्थल पर फॉरेन्सिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर कानून के उल्लंघन और अपराध के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *