विश्व वानिकी दिवस पर हुआ पौधरोपण, जागरूकता का संकल्प
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 21 March, 2022 23:02
- 501

प्रतापगढ
21.03.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
विश्व वानिकी दिवस पर हुआ पौध रोपण, जागरूकता का संकल्प
प्रतापगढ़। विश्व वानिकी दिवस पर नगर स्थित क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्र मोना के कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्र मोना द्वारा कार्यकर्ताओं को गांव गांव वृहद पौध रोपण के प्रति जागरूकता संदेश के जरिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी व संयोजन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र ने किया। चेयर पर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने वानिकी दिवस पर पर्यावरण संतुलन तथा हरित क्रांति के मिशन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानप्रकाश शुक्ल द्वारा किया गया। इस मौके पर पप्पू तिवारी, श्रीकांत मिश्र, राहुल सिंह, धर्मेन्द्र पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार तिवारी, मुरलीधर तिवारी, मुन्ना शुक्ल, रिंकू धुरिया, रामप्रकाश प्रजापति, शिवम तिवारी, शास्त्री सौरभ, सोनू मिश्र, विनय पाण्डेय आदि रहे।
Comments