सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य का किया गया सम्मान

सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य का किया गया सम्मान

प्रतापगढ 



27.04.2022




रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी



सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्यो का किया गया सम्मान 



प्रतापगढ़।प्रतापगढ जनपद के पट्टी नगर में स्थित रामराज इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यो के साथ ही अन्य का सम्मान किया गया।,जिसमे अंगवस्त्र व धार्मिक पुस्तक दिया गया।पट्टी नगर स्थित राम राज इंटर कॉलेज परिसर में पहले सुंदरकांड का पाठ कराया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित श्याम किशोर शुक्ला रहे।श्री शुक्ला ने पूर्व प्रधानाचार्य क्रमश: मेजर राजदेव मिश्रा, भगवानदास मिश्र, विद्याधर त्रिपाठी, राम कुमार पांडेय, उमेश प्रसाद त्रिपाठी, गंगा प्रसाद मिश्र, जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, संगम लाल शुक्ला, ज्ञान चंद्र मिश्र, फूल चंद्र पांडेय, कमल कुमार मणि त्रिपाठी के साथ ही प्रधान लिपिक केशव प्रसाद दुबे, पूर्व वीडियो विधी देव शुक्ला, विजय कुमार तिवारी, श्याम शंकर उपाध्याय व विनोद कुमार शुक्ल को अंग वस्त्र के साथ धार्मिक पुस्तक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।रामराज इंटर कॉलेज पट्टी के नवनियुक्त प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान पंडित श्याम किशोर शुक्ला ने बाकी शिक्षा के निर्माण में अनुशासन का विशेष महत्व होता है यह पूर्व के प्रधानाचार्य ने बखूबी अंजाम देकर अनुशासन को ही शिक्षा के साथ महत्व दिया था।अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष प्रशांत देव शुक्ल ने की।कार्यक्रम में तहसीलदार मनोज कुमार राय तथा नायब तहसीलदार पवन सिंह तथा रजिस्टार मनोज मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान राजेश दुबे अरुण कुमार मिश्र उमाकांत तिवारी सतीश पांडे प्रमोद दुबे सहित अन्य तमाम अध्यापक व क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *