रोडवेज बस और पिकअप की भीषण टक्कर, चपेट में आए दोपहिया वाहन, एक की मौत और दो गंभीर

रोडवेज बस और पिकअप की भीषण टक्कर, चपेट में आए दोपहिया वाहन, एक की मौत और दो गंभीर

रोडवेज बस और पिकअप की भीषण टक्कर, चपेट में आए दोपहिया वाहन, एक की मौत और दो गंभीर

तेज रफ्तार रोडवेज बस और पिकअप की जोरदार भिड़ंत में स्कूटी सवार युवक की थमी सांसें, दो गंभीर रूप से घायल।

सड़क हादसे से आक्रोशित परिजनों ने हरदोई मार्ग पर शव रखकर किया प्रदर्शन, प्रशासन के समझाने पर हटी भीड़।

काकोरी लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आयशा हॉस्पिटल के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बेलगाम रफ्तार के कारण कई जिदगियां संकट में आ गईं। बताया जा रही है कि शुक्रवार शाम करीब 4:10 बजे हरदोई की ओर से आ रही रोडवेज बस और मलिहाबाद की तरफ से आ रही पिकअप के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसी दौरान दुबग्गा की तरफ से आ रही स्कूटी और हरदोई की ओर जा रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी इस दुर्घटना का शिकार हो गईं। इस बहु-वाहन भिड़ंत में स्कूटी चला रहे युवक मोहम्मद मलिक, पुत्र मोबीन, निवासी कटरा बाजार कस्बा काकोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।