प्रधान पति के खिलाफ दुष्कर्म का अभियोग दर्ज, पुलिस ने लिया हिरासत में
प्रतापगढ
02 03.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
प्रधानपति के खिलाफ दुष्कर्म का अभियोग दर्ज,पुलिस ने लिया हिरासत में
प्रतापगढ। गांव की महिला ने प्रधान पति के खिलाफ जॉब कार्ड बनाने के बहाने घर बुलाकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।प्रतापगढ जनपद के नवाबगंज थानाक्षेत्र के संग्रामपुर गांव की एक शादीशुदा महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि प्रधानपति ओम प्रकाश यादव ने उसे 24 फरवरी और 28 फरवरी की शाम जॉब कार्ड बनाने के बहाने अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानपति ओम प्रकाश यादव के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दूसरी तरफ प्रधानपति ओम प्रकाश का कहना है कि उसे विधानसभा चुनाव की रंजिश में फंसाया जा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ रुकुमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी गहनता से जांच कराई जा रही है।

Comments