अवैध तमन्चा-कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 21 March, 2022 23:02
- 520

प्रतापगढ़
21.03.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
अवैध तमन्चा-कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुण्डा से उ0नि0 श्री विनय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के सुजौली प्राथमिक विद्यायलय़ के पास से एक व्यक्ति विजय शंकर मिश्रा पुत्र स्व0 अनिल कुमार मिश्रा नि0 शुक्लपुर मजरे दिलेरगंज थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ को 01 अवैध तमन्चा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 90/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- विजय शंकर मिश्रा पुत्र स्व0 अनिल कुमार मिश्रा नि0 शुक्लपुर मजरे दिलेरगंज थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगी-01 अवैध तमन्चा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर।पुलिस टीम-उ0नि0 विनय कुमार सिंह मय टीम थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़।
Comments