होली मिलन समारोह हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न

होली मिलन समारोह हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न

प्रतापगढ 




21.03.2022




रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी




 होली मिलन समारोह हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न



 प्रतापगढ़।मंगापुर व्यापार मंडल द्वारा गांधी चौराहा मंगापुर स्थित संजय मार्केट में आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हो गया।

        कार्यक्रम में जहां, स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर के चर्चित रचनाकारों ने होली की हास्य व्यंग की विविध रचनाएं प्रस्तुत करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

वहीं, ग्रामीण परिवेश की लोक गायकी के फगुआ गीत की प्रस्तुति करके फगुआगायक संतलाल,भगत,श्यामलाल, रामसुख,केदार, पवन कुमार, नजीर अहमद, रमेश, गुड्डू, मालिक विश्वकर्मा एवं सुरेंद्र तिवारी ने फागुन के मस्त महीने का आनंद लेते हुए होली मिलन समारोह को सार्थक बनाया।

      कार्यक्रम में आए हुए समस्त कवियों, फगुवा गायकों एवं श्रोताओं का होली की बधाई देते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र ने स्वागत किया।

     जहां कार्यक्रम को व्यवस्था देने में मंगापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सहित रामकरन गुप्ता, राजू  यादव, टमाटर विश्वकर्मा,भारत सिंह, मल्ला सेठ, बृजेंद्र उपाध्याय, छोटू दीक्षित आदि ने भरपूर परिश्रम करके विशाल पंडाल सजाया, वहीं आलोक त्रिपाठी की साउंड व्यवस्था ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

       इस अवसर पर स्वतंत्र कवि मंडल सांगीपुर के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, महामंत्री डॉ अजित शुक्ल, गुरुबचन सिंह बाग, अनूप त्रिपाठी, अशोक विमल, कृष्ण नारायण लाल श्रीवास्तव, रामजी आसमां, रघुनाथ यादव ,रवि शंकर मिश्र शून्य,अरविंद सत्यार्थी, बम बहादुर सिंह राजेंद्र एवं परशुराम उपाध्याय सुमन ने होली की तरंगों के गीत प्रस्तुत करके कार्यक्रम को ऊंचाइयों प्रदान की।

     कार्यक्रम में राम लोटन सिंह, हरि शंकर त्रिपाठी, कृष्ण कुमार उपाध्याय, हीरा सिंह, राकेश उपाध्याय, रामजनम तिवारी,कृष्ण लाल त्रिपाठी,राजेंद्र सरोज प्रधान पति, राजेश सिंह, गिरिजेश उपाध्याय, दिनेश त्रिपाठी, रामेश्वर मिश्रा, लल्लू उपाध्याय, बुद्धसेन सिंह, शिव शंकर पांडेय आदि बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *