प्रमोद तिवारी को यूपी को-आर्डिनेशन कमेटी का भी प्रभार मिलने से कार्यकर्ताओ में हर्ष
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 7 December, 2020 17:46
- 488

प्रतापगढ
07.12.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
प्रमोद तिवारी को यूपी को-आर्डिनेशन कमेटी का भी प्रभार मिलने से कार्यकर्ताओ में हर्ष
कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी को कांग्रेस नेतृत्व ने एक और अहम संगठनात्मक जिम्मेदारी से नवाजा है। जानकारी मिलने पर सोमवार को यहां विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं मे खुशी देखी गई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रमोद तिवारी को अब यूपी आउटरीच कमेटी के साथ को-आर्डिनेशन कमेटी का भी प्रदेश प्रभार सौंपा है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के प्रस्ताव पर कांग्रेस हाईकमान द्वारा प्रदेश के कददावर नेता प्रमोद तिवारी को इन दिनों एक से बढ़कर एक पार्टी संगठन की अहम जिम्मेदारियों का दायित्व मिलने का सिलसिला जारी देख समर्थको मे भी भारी उत्साह का माहौल है। बैठक के जरिये पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री तिवारी को को-आर्डिनेशन कमेटी का भी प्रभार सौपने पर सोनिया गांधी तथा प्रियंका गांधी के प्रति आभार जताया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र तथा संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर प्रमुख ददन सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, जिपंस पुष्पा देवी, विकास मिश्र, महेन्द्र सिंह, शिव बहादुर सरोज, इं. ओमप्रकाश सरोज, सुधाकर पाण्डेय, रामबोध शुक्ल, भुवनेश्वर शुक्ल, पप्पू तिवारी, छोटेलाल सरोज, महमूदआलम, युवा इंका जिलाध्यक्ष सुधीर तिवारी, प्रीतेन्द्र ओझा, त्रिभु तिवारी, जीतेन्द्र द्विवेदी, भूपेन्द्र तिवारी, ओम पाण्डेय, सिंटू मिश्र, आकाश मिश्र, शास्त्री सौरभ, राकेश तिवारी, मोनू पाण्डेय, पप्पू जायसवाल, डा. अंजनी कौशल, पवन शुक्ल, आईपी मिश्र, राहुल सिंह, दयाराम वर्मा, बृजेश द्विवेदी, हृदय नारायण मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, संजीत तिवारी, संजय द्विवेदी, विनय पाण्डेय, सोनू मिश्र, अवधेश सिंह, आलोक सिंह आदि रहे।
Comments