मॉर्निंग वॉक पर निकले स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 7 June, 2021 17:05
- 395

प्रतापगढ
07.06.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
मॉर्निंग वॉक पर निकले स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला
प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र ग्राम सराय भूपत सिंह कटरा के रोहित सिंह स्वास्थ विभाग सुपरवाइजर है आज दिन सोमवार सुबह 7:30 बजे के लगभग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे उसी समय गांव के ही दुलारे यादव, शीतल यादव, अमर यादव, अनिल यादव, पुत्र गण दुलारे यादव कुल्हाड़ी वा चाकू से लैस एक राय होकर मॉर्निंग वॉक पर निकले रोहित सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे रोहित सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए।
बताते चलें सराय भूपत सिंह निवासी रोहित सिंह स्वास्थ्य विभाग के बाघराय सीएचसी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है आज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो गांव के ही दबंग लोगों ने रोहित सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित सिंह कुछ दिन पहले हमलावरों की कोरोना की जांच करवा दिए थे इसी से गुस्साये दबंगों ने आज रोहित के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया मामले की सूचना मिलने पर जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश शुरू किया। पीड़ित की तहरीर पर जेठवारा पुलिस ने मामला दर्ज करके हमलावरों की तलाश जुट गई। दबंगों के हमले में घायल रोहित सिंह को जिला अस्पताल रिफर किया गया है घटना को लेकर सराय भूपत सिंह में तनाव व्याप्त है।
Comments