होम क्वारन्टाईन के दौरान दो प्रवासी मजदूरों की हुई मौत

होम क्वारन्टाईन के दौरान दो प्रवासी मजदूरों की हुई मौत

प्रकाश प्रभाव न्यूज़



कौशाम्बी। 15/05/2020



रिपोर्ट- मिथलेश कुमार (मोनू साहू)



होम क्वारन्टाईन के दौरान दो प्रवासी मजदूरों की हुई मौत



नॉवेल कोरोना वायरस जैसे लक्षण की प्रबल सम्भावना




कौशाम्बी। नॉवेल कोरोना वायरस जैसे वैश्विक माहमारी के चलते पूरे देश में लॉक डाउन हैं। लॉक डाउन लगने के बाद से प्रवासी मजदूर अपने अपने घर को पलायन करने लगे। इसी प्रकार मुम्बई से लौटे द्वाबा के दो प्रवासी मजदूरों की शुक्रवार सुबह सांसे थम गई। अचानक हालत बिगड़ने के कुछ घंटे बाद ही इन्होंने दम तोड़ा। खास बात यह है कि दोनों की सांस लेने में भी तकलीफ थी। घटना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य टीम ने मृतकों का ब्लड का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।


मंझनपुर तहसील क्षेत्र के बक्सीपुर गांव का अंबिका प्रसाद गर्ग (42) पुत्र ओमकारनाथ मुंबई में परिवार सहित रहकर खुद की थ्री व्हीलर चलाता था। 11 मई को अपने तिपहिया वाहन से ही वह पत्नी और दो बेटों के साथ गांव चला आया था। पत्नी बेटे होम क्वरन्टीन थे। जबकि अंबिका प्रसाद गांव के बाहर नलकूप पर एकांतवास बिता रहा था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार शाम अचानक अंबिका की हालत खराब हुई शुक्रवार सुबह हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिवार वाले जिला अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में मौत हो गई।


दूसरी ओर चायल तहसील क्षेत्र के चरवा खुर्द गांव का सुरेंद्र रैदास (22) वर्ष पुत्र सर्वजीत मुंबई में कपड़ा प्रेस करने का काम करता था। कभी पैदल तो कभी ट्रक पर लिफ्ट लेकर दुश्वारियां भरा सफर तय करते हुए 11 मई को वह घर आया था। गांव में आम की बाग में एकांतवास बिता रहा था। शुक्रवार सुबह अचानक हालत खराब हुई तो परिजन चरवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। प्रवासी मजदूरों की मौत की खबर मिलते ही प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही संक्रमण की पुष्टि होगी। फिलहाल सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *