हदिराही में युवक को गोली मारने व उपचार के दौरान युवक की मौत हो जाने से सम्बन्धित 01 और अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 3 June, 2021 17:36
- 369

प्रतापगढ
03.06.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
हदिराही में युवक को गोली मारने व उपचार के दौरान युवक की मौत हो जाने की घटना से सम्बन्धित 01 और अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 23.04.2021 को थानाक्षेत्र लालंगज के ग्राम हदिराही में एक व्यक्ति वरुण तिवारी उर्फ छेदी पुत्र स्व0 भगवती प्रसाद तिवारी नि0 ग्राम हदिराही थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को चुनावी रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष के नन्हेंलाल वर्मा पुत्र रामनाथ वर्मा निवासी हदिराही थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ आदि के द्वारा गोली मार दी गई थी, जिससे उक्त व्यक्ति वरूण तिवारी घायल हो गया थे व दौराने उपचार उनकी मृत्यु हो गई थी। इस घटना के संबंध में वादी की तहरीर पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 220/21 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506, 188 भादंवि का अभियोग 07 व्यक्ति नामजद व 02 व्यक्ति अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था, जिसमें धारा 302 भादवि की बढ़ोतरी की गई है।
उक्त अभियोग से संबंधित 06 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। थाना लालगंज के प्रभारी निरीक्षक श्री रणजीत सिंह भदौरिया मय हमराह द्वारा उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित 01 और अभियुक्त नितेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र नन्हेलाल वर्मा निवासी हदिराही थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को 01 अदद अवैध तमंचा .32 बोर व 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस .32 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 325/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-नितेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र नन्हेलाल वर्मा निवासी हदिराही थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीमः-प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया मय हमराह थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
Comments