पुलिस की तत्परता से गुमशुदा हुई 02 नाबालिग लड़कियां बरामद
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 1 October, 2020 18:20
- 552

प्रतापगढ
01.10.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
पुलिस की तत्परता से गुमशुदा हुई 02 नाबालिग लड़कियां बरामद
दिनांक 28.09.2020 को वादिनी श्रीमती फूलकली पत्नी बिहारीलाल नि0 तिरछा थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाने पर सूचना दी गई कि उनकी दो नाबालिक लड़कियां उम्र करीब क्रमशः 15 वर्ष व 14 वर्ष घर से दोपहर से गायब हैं जिनकी काफी खोजबीन की गई किन्तु वह कहीं नही मिली। इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 326/20 धारा 363 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अनुराग आर्य द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुये थाना प्रभारी महेशगंज को दोनो लड़कियों की सकुशल बरामदगी हेतु कड़े निर्देश दिये गये। दिये गये निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त गायब हुई लड़कियों की खोजबीन की जाने लगी, विवेचना के क्रम में पूछताछ, साक्ष्य संकलन व आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुये यह ज्ञात हुआ कि उक्त दोनो लड़कियां मुम्बई में है। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना महेशगंज पुलिस गायब लड़कियों के परिजन को साथ लेकर मुम्बई पहुंची व लड़कियों की सकुशल बरामद कर वापस घर ले आयी। पूछताछ में दोनो लड़कियों द्वारा बताया गया कि हम लोग स्वेच्छा से घर में किसी को बिना बताये मुम्बई चले गये थे।
Comments