अवैध तमंचा- कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 11 April, 2022 22:07
- 549

प्रतापगढ़
11.04.2022
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
अवैध तमन्चा-कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाकर अपराध/अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मान्धाता से उ0नि0 श्री धीरेन्द्र ठाकुर मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के खरवई मोड़ के पास से एक व्यक्ति बीरु सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह नि0 चंघईपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ को 01 तमन्चा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 96/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- बीरु सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह नि0 चंघईपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ।बरामदगी-01 तमन्चा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर।पुलिस टीम-उ0नि0 धीरेन्द्र ठाकुर मय टीम थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।
Comments