ग्राम प्रधान एवं सदस्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

ग्राम प्रधान एवं सदस्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज

रिपोर्ट - धीरज शर्मा 

ग्राम प्रधान एवं सदस्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

मेजा /प्रयागराज। शासन के आदेशानुसार कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश के समस्त ग्राम सभाओं में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई। इसी क्रम में आज मेजा तहसील के ग्राम समहन में भी चयनित ग्राम प्रधान एवं ग्रामसभा सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

        प्राप्त जानकारी के अनुसार समहन ग्राम सभा द्वारा निर्वाचित प्रधान संतोष कुमार पटेल ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा ग्राम सभा एवं ग्राम वासियों का हित  ही सर्वोपरि होगा।

       ग्राम सभा का संपूर्ण विकास एवं ग्राम वासियों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की वजह से ही ग्राम वासियों ने सर्वप्रथम सन 2000 में संतोष कुमार की पत्नी श्रीमती फूलमती देवी को प्रधान पद के लिए चयन किया। तत्पश्चात दूसरी बार सन 2005 में संतोष कुमार को प्रधान पद के लिए चुना गया। इनके द्वारा किए गए अनवरत विकास कार्य को देखते हुए ग्राम सभा की जनता ने तीसरी बार भी सन 2010 में इनकी पत्नी श्रीमती फूलमती देवी को ही प्रधान पद के लिए चयन किया। जिसका परिणाम यह रहा कि समहन गांव को निर्मल गांव घोषित करते हुए  प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा सन 2012-13 में प्रधान श्रीमती फूलमती देवी को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समहन ग्राम सभा की जनता जनार्दन ने इस बार भी चुनाव में अपना प्रधान संतोष कुमार को ही चुना इसके साथ ही साथ समस्त ग्राम वासियों ने संतोष कुमार जी को बधाई  दिया।

       

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *