पूर्व जिला पंचायत सदस्य की बोलेरो बारात से चोरी, जीपीएस से बरामद
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 12 December, 2020 17:31
- 455

प्रतापगढ
12.12.2020
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
पूर्व जिला पंचायत सदस्य की बोलेरो बारात से चोरी, जीपीएस से हुई बरामद
बारात में गई पूर्व जिला पंचायत सदस्य की बोलेरो रात में चोरी हो गई। खबर मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने गाड़ी में लगे जीपीएस के सहारे उसे बाघराय थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। स्टेयरिंग फेल होने पर चोर बोलेरो छोड़कर भाग निकले।महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज बाजार स्थित एक मैरिज हाल में शुक्रवार रात संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रतनपुर महेशगंज से बारात गई थी। संग्रामगढ़ के पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा शर्मा की बोलेरो उनका ड्राइवर दरोगा पाण्डेय लेकर बारात में शामिल होने गया था। मैरिज हाल के बाहर बोलेरो खड़ी कर वह अंदर चला गया। इसी बीच बोलेरो चोरी हो गई। मैरिज हाल संचालक शरद सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसओ अमित सिंह ने रात में ही उसकी तलाश शुरू की। बोलेरो में जीपीएस लगा होने से उसकी लोकेशन बाघराय थाना क्षेत्र के बिहार बाजार के पास मिली। पुलिस पहुंची तो बोलेरो वहां खड़ी थी। उसकी स्टेयरिंग फेल थी। पुलिस का कहना है कि स्टेयरिंग फेल होने से चोर उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर संग्रामगढ़ पुलिस के हवाले किया।
Comments