अवैध गांजा बेचने के प्रकरण में, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से संबंधित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध गांजा बेचने के प्रकरण में, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से संबंधित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ 




10.05.2022 




रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी


अवैध गांजा बेचने के प्रकरण में, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से सम्बन्धित 03 अभियुक्त गिरफ्तार




प्रतापगढ। कल दिनांक 09.05.2022 को सोशल मीडिया पर एक अवैध गांजा बेचने से सम्बन्धित वीडियो वायरल हुआ जो थानाक्षेत्र संग्रामगढ़ का बताया जा रहा था।पुलिस अधीक्षक प्रतागपढ़  सतपाल अंतिल द्वारा उक्त वीडियो को संज्ञान में लेकर थाना संग्रामगढ़ पुलिस को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।* इसी क्रम में थाना संग्रामगढ़ पुलिस द्वारा उक्त वीडियों की जांच की गयी तो उक्त वीडियो थानाक्षेत्र संग्रामगढ़ के कस्बा संग्रामगढ़ का पाया गया। इस पर थाना संग्रामगढ़ के उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह व उ0नि0 सुरेश कुमार यादव मय हमराह द्वारा कस्बा संग्रामगढ़ से उक्त वीडियों से सम्बन्धित 03 व्यक्तियों, 01. रमेश्वर प्रसाद, 02. कमलेश कुमार पटेल व 03. नन्हें लाल पटेल को 01 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा व गांजा बिक्री के 670 रु0 के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-01. रमेश्वर प्रसाद पुत्र स्व0 राम भरोसे पटेल नि0 गनऊ का पुरवा, बकोल थाना संग्रामगढ़  जनपद प्रतागपढ़।02. कमलेश कुमार पटेल पुत्र स्व0 सरजू प्रसाद पटेल नि0 लाला का पुरवा थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतागपढ़।03. नन्हें लाल पटेल पुत्र स्व भगवान दीन नि0 कस्बा संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी-01. एक किलो 800 ग्राम अवैध गांजा। 02. अवैध गांजा बिक्री के 670/-रु0।पंजीकृत अभियोगः-01.मु0अ0सं0- 106/2022 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम अभियुक्त रमेश्वर प्रसाद उपरोक्त।02. मु0अ0सं0- 107/2022 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम अभियुक्त कमलेश कुमार पटेल उपरोक्त।03. मु0अ0सं0- 108/2022 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम अभियुक्त नन्हें लाल पटेल उपरोक्त।पुलिस टीम-उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह, उ0नि0 सुरेश कुमार यादव, आरक्षी मंदीप सिंह, आरक्षी नरेन्द्र यादव, आरक्षी हरिकेश पाल, महिला आरक्षी अमृता तिवारी व महिला आरक्षी सुनिता पाल जनपद प्रतापगढ़।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *