गैर इरादतन हत्या के आरोपियों को पुलिस नहीं कर रही है गिरफ्तार, पीड़ित परिवार दहशत में

गैर इरादतन हत्या के आरोपियों को पुलिस नहीं कर रही है गिरफ्तार, पीड़ित परिवार दहशत में

प्रतापगढ़

17. 09. 2020

रिपोर्ट --मो. हसनैन हाशमी


गैर इरादतन हत्या के आरोपियों को पुलिस नहीं कर रही है गिरफ्तार, पीड़ित परिवार दहशत में।


प्रतापगढ़ जनपद के महेशगंज थाना अन्तर्गत पूरे रेवतीराम ( राम नगर ) में रहने वाले अशोक कुमार शुक्ल से 02. 08. 2020 को पडोसी से जमीन को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद पडोसी और पट्टीदार कमलेश शुक्ल और रामकृष्ण शुक्ल द्वारा अशोक और उसके परिजनों को मारा पीटा गया। जिसके बाद अशोक शुक्ल की हालत गम्भीर हो गयी, उन्हें प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में गम्भीर हालत में भर्ती कराया गया। 31. 08. 2020 को अशोक कुमार की मौत हो गयी। उसके बाद महेशगंज पुलिस द्वारा धारा 304,323,504,506 मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस द्वारा मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया लेकिन अब तक एक भी मुल्जिम को महेशगंज पुलिस पकड नहीं सकी है। पीड़ित परिवार लगातार पुलिस वालों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन पुलिस द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। अभी 08. 09. 2020 को पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य से मुलाकत कर एक प्रार्थना पत्र भी दिया गया कि अब तक इस मामले में महेशगंज पुलिस द्वारा किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन इस प्रार्थना पत्र का भी कोई असर पुलिस के उपर नहीं पडा। आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं, पीड़ित परिवार डरा-सहमा है। सबसे बडा सवाल यह है कि महेशगंज पुलिस गैर इरादतन हत्या के मुलजिम को क्यों नही पकड रही है? कब होगी आरोपियों की गिरफ्तारी । क्या फिर किसी बडी घटना का इंतजार कर रही है महेशगंज पुलिस।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *