पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों के साथ की बैठक
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 11 January, 2021 18:10
- 496

प्रतापगढ
11.01.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों के साथ की बैठक
आज दिनांक 11.01.2021 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ शिवहरी मीना द्वारा जनपद में हो रही आपराधिक घटनाओं के दृष्टिगत व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों संग बैठक की गई। जिसमें तत्कालिक घटित घटनाओं के अनावरण के सम्बन्ध में किये जा रहे प्रयासों व व्यापारियों/व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु की गई तैयारियों के बारे में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा दिये गये सुझावों को भी अमल में लाने का आश्वासन दिया गया। इस गोष्ठी से व्यापार मण्डल के समस्त पदाधिकारी संतुष्ट हुए व उनके द्वारा दुकानों/बाजारों को खोले जाने की बात कही गई।
गोष्ठी के महत्वपूर्ण बिन्दु निम्नवत हैं
01. जनपद के चौराहों/तिराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/सर्राफा बाजार में सादे कपड़ों में पुलिस गस्त की जायेगी।
02. व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्रदान करवाने में पुलिस सहयोग प्रदान किया जायेगा।03. बाहर से आने वाले व्यापारियों की सूचना प्राप्त कर सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जायेगी।04. जनपद के चौराहों/तिराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/सर्राफा बाजार में सीसीटीवी कैमरा लगवाया जायेगा।
05. पूर्व में घटित घटनाओं की शीघ्र अनावरण किया जायेगा।06. ई-रिक्शा/ठेला आदि पर नियन्त्रण करते हुये निरन्तर पुलिस गस्त की जायेगी।07. सर्राफा व्यापारियों के आभूषण लाने-ले जाने पर पुलिस सुरक्षा दी जायेगी। 08. व्यापार सुरक्षा समिति का गठन व एस0पी0ओ0 कार्ड जारी किये जाएगें।09.श्याम बिहारी गली सर्राफा बाजार में एक अस्थाई पुलिस चौकी बनाई जायेगी।
Comments