ग्राम हदिराही में युवक को गोली मारकर घायल करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 25 April, 2021 17:41
- 455

प्रतापगढ
25.04.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
ग्राम हदिराही में युवक को गोली मारकर घायल करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 23.04.2021 को थानाक्षेत्र लालंगज के ग्राम हदिराही में एक व्यक्ति वरुण तिवारी उर्फ छेदी पुत्र स्व0 भगवती प्रसाद तिवारी नि0 ग्राम हदिराही थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को चुनावी रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष के नन्हेंलाल वर्मा पुत्र रामनाथ वर्मा निवासी हदिराही थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ आदि के द्वारा गोली मार दी गई थी,. जिससे उक्त व्यक्ति वरूण तिवारी घायल हो गया था। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 220/21 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506, 188 भादंवि का अभियोग 07 व्यक्ति नामजद व 02 व्यक्ति अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।उक्त अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त नन्हेलाल वर्मा को थाना लालगंज के उ0नि0 वंशीधर राय मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र के सगरा सुन्दरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियोग में वांछित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-नन्हेलाल वर्मा पुत्र रामनाथ वर्मा निवासी हदिराही थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।पुलिस टीमः-उ0नि0 वंशीधर राय मय टीम थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
Comments