घर के सामने खिड़की लगाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी व फायरिंग

घर के सामने खिड़की लगाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी व फायरिंग
पी पी एन न्यूज
रिपोर्ट, कमलेन्द्र सिंह
खागा/ फतेहपुर
मंगलवार को असोथर थाना क्षेत्र के सातों जोगा ( नरैनी) गाँव मे घर के सामने पड़ी सहन की जमीन में खिड़की लगाने में उपजे विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी व हवाई फायरिंग हुई।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सातों जोगा ( नरैनी) गाँव निवासी राजू सिंह की घर के बाहर सहन की जमीन है। जिसमें उसका पड़ोसी अर्जुन अपने मकान की खिड़की लगवा रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में आपस मे कहासुनी होने लगी। जो कि इस कदर बढ़ी की कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। राजू सिंह के पुत्रों राहुल सिंह, राजा, योगेन्द्र सिंह ने अपने पिता की लाइसेंसी दोनाली बन्दूक से हवाई फायर करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दिया।
जिसमें राजकरन पुत्र अर्जुन सिंह व मिथिलेश कुमारी पत्नी गुलाब सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गई।
ग्रामीणों ने बीच बचाव करते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये 108 एम्बुलेंस की सहायता से नजदीक के हरदो अस्पताल में भर्ती कराया।
जबकी पुलिस के पहुँचने से पहले आरोपी राजू, राजा, योगेन्द्र बन्दूक लेकर मौके से फरार हो गये।
मामले के बावत असोथर थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Comments