संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में महत्वपूर्ण पदों पर घमासान हुआ तेज

संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में महत्वपूर्ण पदों पर घमासान हुआ तेज

प्रतापगढ 




08.04.2022




रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी




संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में महत्वपूर्ण पदों पर घमासान हुआ तेज



प्रतापगढ़।प्रतापगढ जनपद के लालगंज तहसील में संयुक्त अधिवक्ता संघ के चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच तथा नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सिविल व उपाध्यक्ष तथा महामंत्री पद पर बहुकोणीय लड़ाई सामने बनी है। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार त्रिपाठी व प्रचार मंत्री पद पर सुरेन्द्र कुमार तथा सहमंत्री पर कमलेश कुमार दुबे व आय-व्यय निरीक्षक पद पर देवकरन वर्मा तथा सदस्य कार्यकारिणी पद पर अवनीश कुमार, पुनीत कुमार, वकील अहमद व सतीश कुमार पाण्डेय निर्विरोध निर्वाचित होंगे। आय-व्यय निरीक्षक पद पर शनी विश्वकर्मा के नामांकन वापस लेने के बाद इस पद पर भी निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी हुई है। मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने बताया कि चुनाव समिति की बैठक में अब निर्वाचन आचार-संहिता से भी प्रत्याशियों को लिखित अवगत करा दिया गया है। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामलगन यादव व संयोजन संरक्षक कमलेश तिवारी ने किया। संचालन महामंत्री रमेश पाण्डेय द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रमोद सिंह, रामकुमार पाण्डेय, बाबूलाल वर्मा, शारदा बक्श सिंह, राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा, राजेश त्रिपाठी, धीरेन्द्र मिश्र, रोशनलाल सरोज, इरफान अली, जयप्रकाश शुक्ला रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *