14 किलो अवैध गांजा के साथ 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

14 किलो अवैध गांजा के साथ 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ 


03.03.2021


रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी 




14 किलो अवैध गांजा के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार


 प्रतापगढ  जनपद के थाना मान्धाता से उ0नि0 राजेश कुमार मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र मान्धाता के गजेहड़ी पुलिया के पास से एक मोटर साइकिल पर सवार 02 व्यक्तियों 01. दीपक कुमार पुत्र स्व0 संतलाल नि0 बरहुआ भोजपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ 02. नागेन्द्र पटेल पुत्र श्रीराम पटेल नि0 भरतापुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ को 05-05 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।  उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 72/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम दीपक कुमार व मु0अ0सं0 73/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम नागेन्द्र पटेल के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में उ0नि0 सुशील कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र मान्धाता के पूरे अजमेर शाह रेलवे क्रासिंग के पास से एक मोटर साइकिल पर सवार 02 व्यक्तियों 01. मोनू कुमार हरिजन पुत्र रामसुन्दर नि0 ग्राम बरिया समुन्द्र थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ 02. प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र श्री अवधेश कुमार वर्मा नि0 भानापुर बिहारगंज थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ को 02-02 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 74/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम मोनू कुमार व मु0अ0सं0 75/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम प्रमोद कुमार वर्मा के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त---1. दीपक कुमार पुत्र स्व0 संतलाल नि0 बरहुआ भोजपुर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।2. नागेन्द्र पटेल पुत्र श्रीराम पटेल नि0 भरतापुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।3. मोनू कुमार हरिजन पुत्र रामसुन्दर नि0 ग्राम बरिया समुन्द्र थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़। 4. प्रमोद कुमार वर्मा पुत्र श्री अवधेश कुमार वर्मा नि0 भानापुर बिहारगंज थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़।बरामदगीः-1.14 किलो अवैध गांजा।2.02 अदद मोटर साइकिल।3. 1,770/- रू0 नगद

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *