गौवंश आश्रय स्थल का किया गया औचक निरीक्षण

गौवंश आश्रय स्थल का  किया गया औचक निरीक्षण

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ 

कौशाम्बी 04/05/2021

रिपोर्ट मुकेश कुमार 

गौवंश आश्रय स्थल का  किया गया औचक निरीक्षण 

कौशाम्बी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बी पी पाठक लगातार आश्रय स्थल और पशु अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारे जाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में  अस्थाई आश्रय स्थल रकसराई का निरीक्षण किया आश्रय स्थल में  लगभग 90 गोवंश संरक्षित हैं। भूसा ,चोकर मौके पर था। आश्रय स्थल के कर्मचारियों ने कहा कि यहा एक पानी की चरही की आवश्यकता है। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने देखा कि अस्थाई आश्रय स्थल छेकवा में भी गोवंश संरक्षित है। सभी पशु स्वस्थ है। भूसा भी लगभग 60 कुंतल था। निरीक्षण के समय मौके पर सचिव तथा नए प्रधान भी थे जिन्हे गोवंश संरक्षण केंद्र की व्यवस्था सुधारे जाने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सालय में अधिकारी कर्मचारी चिकित्सक मौजूद थे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *