गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में उभर रहा है: योगी आदित्यनाथ

गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में उभर रहा है: योगी आदित्यनाथ
-निवेश की अपार संभावनाएं बढ़ी हैं। इस क्षेत्र में विदेशी कंपनियां इन्वेस्ट कर रही है।
-आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद से कानून व्यवस्था और सुदृढ़ हुई है।
यूपी दिवस के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये नोएडा की 706.36 करोड़ रुपये की 66 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें 410 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से तैयार हुईं 26 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिनमें मुख्य रुप से गोवंश आश्रय स्थल, समुदायिक केंद्र का निर्माण, नोएडा एक्सप्रेसवे रिसर्फेसिंग, सेक्टर-78 में बनने वाले वेद वन पार्क, भूमिगत पार्किंग, बायोडायवर्सिटी पार्क आदि शामिल है। कार्यक्रम का आयोजन नोएडा सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट में किया गया। वीडियो कांफ्रेंसिग से मुख्यमंत्री के साथ औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और स्वास्थ्य मंत्री जय प्रकाश सिंह भी जुड़े।
मुख्यमंत्री जी ने अपने कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा तथा यमुना एक्सप्रेस-वे तीनो प्राधिकरण क्षेत्र मे हो रहे कार्य की वजह से गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में उभर रहा है। यहां पर विकास कार्यों की अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के बनने के बाद क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं बढ़ी हैं। इस क्षेत्र में विदेशी कंपनियां इन्वेस्ट कर रही है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद से कानून व्यवस्था और सुदृढ़ हुई है।
सीएम ने कहा कि एक जनपद और एक उत्पाद की योजना 2018 में शुरू की थी जो आज देश में आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला बन रही है। अकेले नोएडा प्राधिकरण ने जहां हजारों-करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण कराया है। वहीं ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण ने भी इंफ्रास्ट्रक्चर, लोककल्याण और विकास से जुड़े तमाम कार्य कराए हैं। जेवर में स्थापित होने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। मुख्यमंत्री जी ने 4 नए थानों के भूमि पूजन का भी लोकार्पण किया। आज जिन थानों का भूमि पूजन किया गया, उनमें थाना फेज वन, थाना ओखला बैराज, थाना सेक्टर-116 तथा थाना सेक्टर-63 शामिल है।
बाइट : सीएम योगी आदित्यनाथ
इस वर्ष नोएडा में उत्तर प्रदेश का 71वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष यूपी दिवस की थीम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, महिला युवा किसान, सबका विकास सबका सम्मान है। यूपी दिवस की शुरुआत रविवार को शास्त्री गायन नृत्य तथा शिव आराधना के साथ हुई। इसके बाद कृषि विभाग की ओर से अन्नदाता संवाद और कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से परिचर्चा आयोजित की गई।
Comments