अस्थाई गौशाला का मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी पी पाठक ने किया औचक निरीक्षण

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी
रिपोर्ट- अनिल कुमार नामदेव
अस्थाई गौशाला का मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी पी पाठक ने किया औचक निरीक्षण
टैग लगे गौवंशों को गौशाला से छोड़ दिए जाने की शिकायत पर हुई कार्यवाही।
कौशाम्बी। ग्राम पंचायत पूरब शरीरा से लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर आज मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी पी पाठक ने पूरब शरीरा में बने अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशुओं की गणना बीमारी आदि से संबंधित अभिलेखों को देखा तथा परिसर का निरीक्षण किया।
बता दें कि पूरब शरीरा में बने अस्थाई गौशाला से टैग लगे गोवंश को छोड़ दिया जाता था। पूरब शरीरा के लोगों ने इसकी शिकायत मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से की थी। शिकायत पर आज सीबीओ ने पूरब शरीरा में बनी अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर उपस्थित कर्मचारियों को फटकार लगाई। सीबीओ ने कहा कि अगर गौशाला से एक भी गोवंश को छोड़ा गया तो सम्बन्धित जिम्मेदार के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पशुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए पशु चिकित्सा विभाग पूरी तरह से सतर्कता बरतते हुए कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि जनपद के अंतर्गत स्थाई तथा अस्थाई संचालित गौशालाओं के भरण पोषण हेतु लगातार धनराशि जारी की जा रही है। जिससे गौशाला के प्रभारियों ने अपने लिए प्रयाप्त भूसा का भंडारण कर लिया है। अगर गौशाला से गोवंश छोड़े जाते हैं तो उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।सीवीओ के तल्ख तेवर से गोवंश पर लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारो में हड़कम्प मचा है। वही सूत्रों के अनुसार लापरवाही पर जल्द ही एक कर्मचारी पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
Comments