उदयपुर व्यापार मंडल का हुआ गठन
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 16 January, 2021 17:53
- 557

प्रतापगढ
16.01.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
उदयपुर व्यापार मंडल का हुआ गठन
प्रतापगढ़ जनपद के उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रतापगढ़ के निर्देश पर मंगापुर व्यापार मंडल के विधिक सलाहकार परशुराम उपाध्याय सुमन के मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र की उपस्थिति में उदयपुर व्यापार मंडल के गठन के उद्देश्य से बाजार के व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यवसाई व पूर्व प्रधान मेवा लाल मोदनवाल की अध्यक्षता एवं हरिकेश मोदनवाल ने संचालन किया। विधिक सलाहकार परशुराम उपाध्याय सुमन ने जिला व्यापार मंडल के निर्देशों का उल्लेख करते हुए बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा की व्यापारियों की सुरक्षा एवं एकता के उद्देश्य से उदयपुर व्यापार मंडल का गठन किया जाना व्यापारियों के हित में है। यदि पदाधिकारियों का निर्विरोध मनोनयन कर लिया जाए तो यह सर्वोत्तम होगा।
बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारियों ने हर्ष ध्वनि से व्यापार मंडल के गठन का स्वागत करते हुए अपनी सहमति व्यक्त किया। तमाम विचार विमर्श करने के पश्चात बैठक की अध्यक्षता कर रहे मेवालाल मोदनवाल ने सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए अजय तिवारी को अध्यक्ष राहुल मोदनवाल को महामंत्री एवं विशाल केसरवानी को कोषाध्यक्ष, हरिकेश मोदनवाल एवं बद्री प्रसाद जायसवाल को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश केसरवानी को उप कोषाध्यक्ष , मक्खन लाल सोनी को उप मंत्री , प्रदीप केसरवानी को संगठन मंत्री , राहुल सोनी को संयुक्त मंत्री , अरविंद कुमार सोनी एडवोकेट को विधिक सलाहकार एवं रमेश यादव को मीडिया प्रभारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया ।अन्य शेष पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के मनोनयन की जिम्मेदारी नए अध्यक्ष एवं उनकी नई कमेटी को सौंपते हुए निर्देशित किया गया कि वह सदस्यता अभियान चलाकर अविलंब पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची तैयार करके जिला मुख्यालय में सम्मानित अध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी जी के समक्ष प्रस्तुत करके अनुमोदित करा लें।
Comments