बजबजाती नालियों से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा

बजबजाती नालियों से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा

PPN NEWS

सरोज यादव, मोहनलालगंज।

बजबजाती नालियों से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा


बहरौली गांव में सफाई कर्मचारियों की मनमानी से ग्रामीणों में रोष


 मोहनलालगंज लखनऊ 


गोसाईगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहरौली में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है बजबजती नालियां से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। लगातार कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है।


जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोशित व्याप्त हैं। राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज के बहरौली में शिवचरण के घर से खेलावन के घर तक नालियां चोक पड़ी है। अरविंद के घर के पीछे काफी दिनों से गंदगी का अंबार लगा हुआ है।


राजू के घर से सत्यनाम के घर तक खड़ंजा काफी नीचे हो गया है। जिससे नाली और भी नीचे हो गई है। जिससे जलभराव की स्थिति हमेशा बनी रहती है। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक तक के अधिकारियों से की जा चुकी है।


लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कभी सफाई कर्मचारी नहीं आता है। जिसके चलते गांव की नालियां चोक हो गई हैं नालियों का बुरा हाल है। गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। लेकिन सफाई कर्मचारी गांव में जाने का नाम नहीं ले रहे हैं। बहरौली में सफाई कर्मचारी कई माह से गांव में सफाई करने नहीं आते है। सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की इसी तरह धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।


केंद्र सरकार का यह सपना कैसे साकार हो पाएगा ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक तक के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली है। जिसके चलते समस्या जस की तस बनी हुई है। बहरौली गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सफाई कर्मचारी नहीं आता हैं।


ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत करने के बावजूद नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है। नालियां चोक पड़ी है अब स्थिति यह है। कि नालियों में गंदा पानी भरा होने के कारण नालिया बजबजा रही हैं। मच्छर पनप रहे हैं जिससे तमाम तरह की बीमारियों का फैलने का खतरा बना हुआ है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *