बाबा घुइसरनाथ धाम में राष्ट्रीय एकता महोत्सव में चोटी के कलाकारो का दिखेगा संगम
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- राज्य
- Updated: 9 March, 2021 19:03
- 473

प्रतापगढ
09.03.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
बाबा घुइसरनाथ धाम मे राष्ट्रीय एकता महोत्सव मे चोटी के कलाकारों का दिखेगा संगम
प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबा घुइसरनाथ धाम मे होने वाले आज बुधवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता महोत्सव मे चोटी के कलाकार इस बार छब्बीसवें महोत्सव को यादगार बनायेगें। महोत्सव मे आज बुधवार की शाम नेहरू युवा केंद्र तथा सूचना एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग तथा उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के नामचीन कलाकार अपनी कलाओ का जलवा बिखेरेगें। वहीं अगले दिन गुरूवार को सुबह शिव ताण्डव, गंगा आरती एवं विभिन्न लोकनृत्य के कार्यक्रम होगें। महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या के उद्घाटन सत्र ग्यारह मार्च को भोजपुरी सिनेस्टार सत्येंद्र पाठक एवं निशा पाण्डेय व इण्डियन परफार्मिंग आर्ट्स एण्ड क्रॉफ्ट के रंगारंग देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम होगें। वहीं तीसरे दिन शुक्रवार की शाम बारह मार्च को प्रतिमा यादव एवं साथी कलाकारों का अवधी गायन एवं लोकनृत्य तथा भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार सुश्री आम्रपाली दुबे तथा रवि त्रिपाठी का एकता महोत्सव मे यादगार धमाल होगा। वहीं समापन बेला में रंगीला म्यूजिकल इवेंट ग्रुप का भी आकर्षण होगा। एकता महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयोजन सुपरस्टार गायक रवि त्रिपाठी करेगें। महोत्सव मे बुधवार की शाम से लगातार तीन दिनो तक क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा केन्द्रीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रमोद तिवारी की उपस्थिति को लेकर भी आयोजन समिति मे खासा उत्साह झलक रहा है। आयोजन समिति द्वारा मंगलवार की देर शाम तक महोत्सव की तैयारियो को अंतिम रूप दिये जाने की मशक्कत देखी गयी। प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, प्रमुख सुरेंद्र सिंह ददन, सुधाकर पाण्डेय, रामबोध शुक्ल, दृगपाल यादव, रामकृपाल पासी, दिनेश मिश्र, आशुतोष मिश्र आदि महोत्सव की तैयारियों मे मशगूल देखे गये।
Comments