लखनऊ में होगी फ्लाईओवर की बरसात

लखनऊ में होगी फ्लाईओवर की बरसात

PPN News 

लखनऊ। 

समीर खान ऊर्फ सुल्तान की रिपोर्ट 

लखनऊ में होगी फ्लाईओवर की बरसात


 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए अच्छी खबर आयी है। लखनऊ में सात और नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।

फ्लाईओवर बनने से लाखों लोगों को जाम से राहत मिलेगी इन फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 852.88 करोड़ रुपये का बजट पास


लखनऊ में कहां-कहां फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।


 दिलकुशा-मल्हौर क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण 159.68 करोड़ की लातग से होगा।


 भरवारा क्रॉसिंग 186 सी से रोजाना कई ट्रेनें और मालगाड़ियों का आवागमन होता है।


 इससे क्रॉसिंग के दोनों तरफ लंबा जाम लगता है।


क्रॉसिंग के एक ओर गोमतीनगर की विराज खंड कॉलोनी है, तो दूसरी तरफ भरवारा, जगपाल खेड़ा, खरगापुर और दुर्गापुरी कॉलोनी है।


 फ्लाईओवर बनने से शालीमार टाउनशिप को सीधा रास्ता मिलने के साथ भरवारा एसटीपी व एमिटी विश्वविद्यालय पहुंचना आसान हो जाएगा।


बनी मोहान मार्ग पर बनेगा फ्लाईओवर


बनी मोहान मार्ग पर 152.97 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।


 अनूपगंज क्रॉसिंग संख्या-188 स्पेशल से रोजाना ट्रेनों के आवागमन के दौरान जाम लागत है।


 पीडब्लूडी इस मार्ग को चार लेन करेगा।


  क्रॉसिंग पर फोरलेन फ्लाईओवर बनाया जाएगा।


 जाम से निजात मिलेगी और सुल्तानपुर रोड से रायबरेली और कानपुर रोड का सफर आसान हो जाएगा।


हरौनी-जैतीपुर फ्लाईओवर


हरौनी-जैतीपुर में फ्लाईओवर का निर्माण 43.89 करोड़ की लागत से होगा।


 बनी मोहान राज्य मार्ग पर क्रॉसिंग संख्या 13 पर फ्लाईओवर बनेगा।


 यह भी सरकार की प्राथमिकता में है।


 बनी-मोहान रोड हसनगंज, बांगरमऊ होते हुए कन्नौज को जोड़ती है।


 लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग काफी व्यस्त होने से क्रॉसिंग बार-बार बंद की जाती है, जिससे जाम लगता है।


 फ्लाईओवर बनने से राहत मिलेगी।


कृष्णानगर-केसरी खेड़ा फ्लाईओवर

कृष्णानगर-केसरी खेड़ा फ्लाईओवर का निर्माण 59.73 करोड़ रुपये से होगा।


  कृष्णानगर क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग 4 स्पेशल/3टी पर बनेगा।


 इससे जाम की समस्या दूर होगी।


पुल बनने से नादारगंज, अमौसी तालकटोरा औद्योगिक इलाके के लोगों को सहूलियत होगी।


पारा क्रॉसिंग फ्लाई ओवर



लखनऊ में पारा क्रॉसिंग पर 189.07 की लागत से फ्लाई ओवर का निर्माण होगा।


यह पुल बनने से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के लिए सीधा रास्ता मिल जाएगा।


 करोड़ कानपुर, रायबरेली, हरदोई व सीतापुर आदि जिलों से आने-जाने वालों को भी सुविधा रहेगी।


पारा, आलमनगर आदि कालोनियों में रहने वालों को भी आराम मिलेगा।


 पारा क्रॉसिंग 8 सी बंद होने से एक-एक घंटे तक जाम लगता है।


 फ्लाईओवर बनने से इस जाम से राहत मिल जाएगी।



तेलीबाग चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर


लखनऊ के तेलीबाग चौराहे पर 158.17 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।


 तेलीबाग चौराहा रायबरेली रोड, कैंट एरिया, आलमबाग रोड व वृंदावन योजना के सेक्टर-5 को सेक्टर- 22 से और शहीद पथ को जोड़ता है।


 भारी ट्रैफिक वाले इस चौराहे पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी चौराहे से होकर ही पीजीआई जा सकते हैं। ऐसे में जाम से मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है।

इसके बनने से जाम से राहत मिलेगी।


विक्रमादित्य मार्ग क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर


विक्रमादित्य मार्ग स्थित क्रॉसिंग पर 89.97 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण होगा।दरअसल, विक्रमादित्य मार्ग पर क्रॉसिंग है।


इसके आगे की सड़क दिलकुशा कॉलोनी से होते हुए शहीद पथ को जोड़ती है। फिर यह आगे सुल्तानपुर की तरफ निकल जाती है।


ऐसे में क्रॉसिंग बंद होने पर इन इलाकों से आने और जाने वाले लोगों को जाम में फंसना पड़ता है।

फ्लाईओवर बनने से इन्हें राहत मिलेगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *