प्रतापगढ़ जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं को रोक पाने में फिसड्डी साबित हो रही पुलिस

प्रतापगढ़ जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं को रोक पाने में फिसड्डी साबित हो रही पुलिस

प्रतापगढ 





12.05.2022





रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी




प्रतापगढ़ जनपद में महिला उत्पीडऩ की घटनाओं को रोक पाने में फिसड्डी साबित हो रही पुलिस



प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले में पुलिस महिला उत्पीडऩ की घटनाओं को नहीं रोक पा रही है। राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन सिंह की सुनवाई में यह बात सामने आयी है।11 मई 2022 को राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन सिंह प्रतापगढ़ पहुंची थीं। यहां उन्होंने महिला उत्पीडऩ की घटनाओं के मामले में जानकारी ली और कुछ मामलों की खुद सुनवाई भी की।लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में राज्य महिला आयोग सदस्या सुमन सिंह ने महिला उत्पीडऩ से सम्बन्धित शिकायतों को सुना। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित गति शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया।महिला जनसुनवाई के दौरान कुल 5 शिकायते प्राप्त हुई। महिला आयोग की सदस्या के सामने शिकायकर्ता गीता पत्नी नन्दलाल हरिजन निवासी ग्राम देवरखा थाना आसपुर देवसरा ने शिकायत किया।गीता ने बताया कि ग्राम सोनपुर के बाला यादव सुत रामचरन यादव व अज्ञात लोगों द्वारा प्राथिज़्नी की लड़कियों से छेड़-छाड़ करने व मारपीट के सम्बन्ध में शिकायत की।प्रार्थिनी ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा को प्रार्थना पत्र दिया। कई बार मुलाकात किया जिसके बाद भी प्रार्थिनी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी।इस प्रकरण पर सदस्या ने थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा को निर्देशित किया कि उचित कार्यवाही कर प्रार्थिनी को न्याय दिलाया जाये।मंजू सिंह पत्नी दान बहादुर सिंह निवासी एटीएल कालोनी कटरा मेंदनीगंज ने शिकायत किया। मंजू ने बताया कि पड़ोस के चांद मोहम्मद की पत्नी जहरूल निशा प्रार्थिनी के परिवार वालों को आये दिन फर्जी दरखास्त देने और परिवार वालों को गाली गलौज देने के सम्बन्ध में शिकायत करती रहती है।इस मामले में महिला आयोग की सदस्या ने थाना कोतवाली नगर एवं उपजिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।शिकायतकर्ता सरिता गुप्ता थाना कोतवाली नगर, संगीता गुप्ता निवासी अष्ट भुजा नगर मोड़ सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर एवं अमरावती पुत्री राजाराम निवासी नागमलपुर थाना अन्तू ने अपनी-अपनी शिकायतें राज्य महिला आयोग की सदस्या के समक्ष पेश किया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *